ख़बर शेयर करें -

घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। जिन घरों में गैस सिलिंडर के एक कनेक्शन में दो सिलिंडर हैं तो उन्हें अब बुकिंग के लिए 25 की जगह 35 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।

हालांकि जिन लोगों के पास एक ही सिलिंडर है तो उनकी बुकिंग पूर्व की तरह 25 दिन बाद होगी।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से गैस की आपूर्ति लगातार प्रभावित हुई है। इस कारण पहले घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई थी। अब इस अवधि को और बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update Uttrakhand:उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी: देहरादून समेत 4 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', तेज बारिश की चेतावनी

कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) में गैस मैनेजर रवि मेहरा ने बताया कि यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उज्ज्वला कनेक्शन धारकों के लिए बुकिंग की अवधि 45 दिन कर दी गई है। यह नियम ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लिए लागू किया गया है। इससे पूर्व सिलिंडर बुकिंग की अवधि शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन की गई थी। मेहरा ने बताया कि जिन्होंने पहले से बुकिंग की है। उन्हें पुराने नियम से ही सिलिंडर की डिलीवरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा काफलीखान के रवि टम्टा: हुनर और पारिवारिक प्रोत्साहन की मिसाल"सपनों को मिली अपनों की उड़ान: अल्मोड़ा के रवि टम्टा की

🌸बताना होगा घर पर आयोजन तो नहीं

इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत खाती ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपना सालाना सिलिंडर कोटा खत्म कर देता है तो उसे एजेंसी आकर एक फार्म भरना होता है। इसमें उसे अतिरिक्त सिलिंडर मांगने की वजह बतानी होती है। इसमें घर के सदस्यों की संख्या, घर पर आने वाले मेहमानों की संख्या, शादी आदि आयोजन की जानकारी देनी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *