अल्मोड़ा नंदादेवी मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया ऐतिहासिक मेले का निमंत्रण

अल्मोड़ा नंदादेवी मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया ऐतिहासिक मेले का निमंत्रण

 

 

 

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर के रूप में प्रसिद्ध अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में नंदादेवी मंदिर समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें आगामी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

 

 

 

 

मुलाकात के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मेले की रूपरेखा, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समिति ने बताया कि नंदादेवी मेला न केवल अल्मोड़ा, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का मुख्य केंद्र है, जिसमें हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति के सदस्यों से मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ऐतिहासिक मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समिति को आश्वस्त किया कि वे उद्घाटन अवसर पर अल्मोड़ा अवश्य पहुंचेंगे और राज्य सरकार की ओर से मेले के आयोजन में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

 

 

 

 

मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से आयोजन की भव्यता और गरिमा में वृद्धि होगी, जिससे अल्मोड़ा की समृद्ध लोक-संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।

 

 

 

 

 

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में मेयर अजय वर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, पार्षद अभिषेक जोशी तथा मंदिर समिति सदस्य संजय साह ‘रिक्खू’ प्रमुख रूप से शामिल रहे।