Almora 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में दण्डेश्वर मंदिर जागेश्वरधाम में किया आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

*12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में हरित योग कार्यक्रम दण्डेश्वर मंदिर परिसर जागेश्वरधाम में सफल आयोजन*

आज दिनांक 05 जून 2026 को डॉ  मोहम्मद शाहिद  ( जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जनपद अल्मोड़ा) के दिशा निर्देशन में सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की प्राकृतिक हरियाली आच्छादित, गदेरा के समीप स्थित दण्डेश्वर जागेश्वर धाम की पावन धरती पर विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित योग का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा आर्या ग्राम प्रधान जागेश्वर। पुरातत्व विभाग से आदरणीय हरिशंकर शर्मा जो टीम सदस्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम आरंभ किया गया।
टीम में जनपद स्तरीय नोडल एवं उनकी टीम में चिकित्सक, फार्मेसी अधिकारी। योग अनुदेशक, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के योगदान से सफल कार्यक्रम संपन्न किया

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:​उत्तराखंड में बारिश का कहर: भूस्खलन से 70 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

योग अनुदेशक ऑन द्वारा प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। कुछ प्रतिभागियों द्वारा विशेष आसन मुद्राओं के प्रदर्शन किए गए

मंदिर में अन्य राज्यों से आए  दर्शनार्थियों , विद्यार्थियों। जनमानस कुल 82 प्रतिभागी द्वारा योगाभ्यास की कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं सफल बनाया

यह भी पढ़ें 👉  देवदूत बने स्थानीय लोग: हरिद्वार में गृह क्लेश से तंग आकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, लोगों ने नदी में कूदकर बचाई जान*

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, विभागीय कैलेंडर,  IEC लीफलेट्स, मुख्य कैलेंडर भेट किए।

मुख्य अतिथि द्वारा योग पर उदघोष किया गया एवं
अंत में मुख्य एवं अतिथियों के उदघोष उपरांत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा, समस्त टीम का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं टीम  को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *