Almora के लिये “गर्व का क्षण तकनीकी अधिकारी बने हिमांशु परगई
Almora के लिये “गर्व का क्षण तकनीकी अधिकारी बने हिमांशु परगई केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, सदाशिव परिसर, पुरी के योग विज्ञान एवं आध्यात्म विद्याशाखा के छात्र हिमांशु परगई को *विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026* (World Yogasan Sports Championship-2026) के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में चुना गया है।
इससे पूर्व भी आपने एशियन योगासन चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मूल रूप से अल्मोड़ा, उत्तराखंड के निवासी हिमांशु की योग यात्रा का सफर योगनिलयम (योग एवं वैदिक अध्ययन शोध संस्थान) से प्रारंभ हुआ। आप सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज के पूर्व छात्र रहे हैं।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि योगासन के क्षेत्र में उनके समर्पण, विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हिमांशु परगाई ने इस उपलब्धि से योगनिलयम शोध संस्थान, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, देवभूमि उत्तराखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है,
अपनी योग यात्रा के माध्यम से हिमांशु परगाई ने अनेक विद्यार्थियों एवं लोगों को प्रेरित किया है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी इस उपलब्धि पर योगनिलयम शोध संस्थान, अल्मोड़ा, के निदेशक डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, देव संस्कृति विश्विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या , अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन , विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र के संयोजक दीपक पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकार डॉ. योगेश पुरोहित, सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा जी, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, मेयर अल्मोड़ा श्री अजय वर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।