Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस जनसभा से लौट रहे नेताओं की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर घायल
एंकर – अल्मोड़ा में कांग्रेस जनसभा से लौट रहे कांग्रेस के नेता की सड़क हादसे मौत हो गई है अल्मोड़ा के बाडेछीना-धौलादेवी मार्ग में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। घायालों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार अल्मोड़ा से नाचनी पिथौरागढ की ओर जा रही थी। दिन में 2 बजे के आसपास कार कांचुली पुल के पास 50 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में कुन्दन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गणेश कुमार और भूपेन्द्र प्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया.
रिपोर्टर: दिव्या नैनवाल