अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला डंडा यहाँ की अवैध कॉलोनी को किया सील

0
ख़बर शेयर करें -

 

धर्म नगरी हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से हो रहे अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनी सहित बिना नक्शे के पास मकानों को एचआरडीए ने सील कर दिया है

 

 

 

 

 

 

साथ ही साथ तीर्थ स्थली हर की पौड़ी के पास हो रहे 4 मंजिला अवैध निर्माण को भी सील किया गया है। हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व अवैध रूप से हो रहे निर्माण पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

हरिद्वार जिलाधिकारी और हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडे ने अवैध निर्माण और अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर एक्शन लेते हुए एचआरडीए के अधिकारियों ने बिना एचआरडीए से अप्रूव कई कॉलोनियों सहित निर्माणाधीन मकानों को सील किया गया।

 

 

 

 

 

वही हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान का कहना है हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा मार्च 2022 से अवैध रूप से प्लाटिंग और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है वही अवैध प्लाटिंग और निर्माणाधीन मकानों को सील किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

और साथ ही जिन पर पूर्व में सीलिंग की कार्रवाई के बावजूद जो लोग निर्माण कर रहे थे उन पर विभागीय द्वारा मुकदमा कायम किया गया है और आगे अगर इस प्रकार की कोई भी जानकारी सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *