अल्मोड़ा में निकाली गई लोक संस्कृति से जुड़ी शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठी सांस्कृतिक नगरी

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा।  हिंदू नव संवत्सर पर हिंदू सेवा समिति की ओर से बुधवार को अल्मोड़ा में सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कुमाऊं और गढ़वाल की लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस दौरान महिलाओं का डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

लोगों ने मां के खूब जयकारे लगाए

हिंदू सेवा समिति के बैनर तले महिलाएं और अन्य लोग नगर के पल्टन बाजार स्थित सिद्धनौला के पास एकत्र हुए। यहां से सांस्कृतिक शोभायात्रा की शुरुआत की गई। शोभायात्रा कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंची। मां नंदा सर्वदलीय समिति की महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर समा बांध दिया। पूरन बोरा एंड पार्टी ने छोलिया नृत्य से लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। सरकार की आली की टीम ने माता रानी पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। खत्याड़ी की टीम ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

शोभायात्रा में यह लोग रहे शामिल

वहां विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, किशन लाल, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, संस्थापक सुशील साह, गीता मेहरा, लीला बोरा, निर्मला साह आदि थे।

रिपोर्टर-रोशनी बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *