कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 खेल में उत्तराखंड फहराएगा अपना परचम–रेखा आर्या

0
ख़बर शेयर करें -

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की आज से ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुरुआत हो गई है….. खेलों के अर्ध कुंभ कहे जाने वाले कॉमन वेल्थ गेम्स में इस साल 283 मेडल इवेंट्स होने हैं .. जिनमें 72 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं…

 

 

 

भारत के भी कई खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे, जिनसे भारत को मेडल की पूरी उम्मीद है….. उत्तराखंड को भी कॉमनवेल्थ गेम्स से काफी उम्मीदें हैं राज्य के 5 खिलाड़ी इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं…..

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

इन खिलाड़ियों में एथलीट के तौर पर नितेंद्र सिंह रावत जिन्होंने दिल्ली मैराथन जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी जगह पक्की की है, बैडमिंटन में लक्ष्य सेन जो थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं, तैराकी में कुशाग्र रावत जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए काफी मेहनत की है

 

 

हॉकी में वंदना कटारिया जिन्होंने हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में 125 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल की हैट्रिक लगाई थी …और कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार शामिल किए गए क्रिकेट में हिस्सा ले रही भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य नेहा राणा जो एक बेहतरीन ऑलराउंडर है

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

इन सभी खिलाड़ियों से उत्तराखंड को पदक की पूरी उम्मीद है खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है खेल मंत्री रेखा आर्य को पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड के यह सभी पांच खिलाड़ी देश के बाकी खिलाड़ियों के साथ पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *