ख़बर शेयर करें -

 

बाजपुर के दोराहा रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बाजपुर के दोराहा रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक में सवार चालक सरफराज की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

जबकि दूसरा ट्रक चालक अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके से गुजर रहे आसपास के लोगों और पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

जिसमें एक की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *