कार्यकर्ता जनता और सरकार के मध्य कड़ी के रूप में कार्य करें-परिहार

0
ख़बर शेयर करें -

 

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बागेश्वर की कार्य समिति बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मा प्रदेश विस्तारक योजना के संयोजक  कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारत देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना की जानकारी दी।

 

 

और उन्हें कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत के साथ दोबारा प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया है इसलिए हम सभी लोगों की जिम्मेदारी इस प्रदेश की जनता के प्रति और अधिक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता एवं सरकार के मध्य कड़ी के रूप में कार्य करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत तथा अभिनंदन किया। उन्होंने बैठक में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। और भविष्य में भी इसी तरह कर्तब्य निष्ठा के साथ कार्य करने को कहा।।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ राजेन्द्र परिहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी दयाल काण्डपाल, जिला उपाध्यक्ष इन्द्र फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य मदन राम, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मनोज ओली,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष युमो०योगेश परिहार,आदर्श कठायत,आदि अनेक दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष खड़क टंगड़िया एवं संचालन महामंत्री नंदन सिंह रावत एवं खड़क दफौटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *