अग्निपथ योजना भारत की सेना को कमजोर करने की कोशिश:-करन महरा

0
ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस पार्टी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करते हुए आगामी 27 तारीख को प्रदेश के हर जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह करेगी।

 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि युवाओं के इस सबसे बड़े मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया जाए। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से यह भी आह्वान किया है कि ईडी और सीबीआई पर ध्यान ना दें, क्योंकि इसमें मेंटल हैरेसमेंट और बदनाम करने की कोशिशों के सिवाय कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

इसलिए राष्ट्र और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाली अग्निपथ योजना को प्रमुखता से उठाया जाए। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अहिंसात्मक तरीके से सत्याग्रह करके आगामी 27 तारीख को अपना विरोध दर्ज कराने जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 सालों में कोई युवा पूर्ण रूप से सैनिक नहीं बन सकता है,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

और मात्र 6 माह का प्रशिक्षण देकर युवाओं को हाईली इक्विप्ड और तकनीकी रूप से दक्ष नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने अग्निपथ योजना को भारत की सेना को कमजोर करने की कोशिश बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *