जागेश्वर संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों का नहीं होगा स्थानांतरण, जनभावनाओं के चलते टला परीक्षण

जागेश्वर संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों का नहीं होगा स्थानांतरण, जनभावनाओं के चलते टला परीक्षण

 

 

 

अल्मोड़ा, 29 नवंबर। जागेश्वर स्थित पुरातात्विक संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, वर्तमान में संग्रहालय की किसी भी मूर्ति का स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है और न ही विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन व भौतिक परीक्षण की कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

प्रेस नोट के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा नई दिल्ली के युग-युगीन भारत संग्रहालय में प्रस्तावित प्रदर्शनी के संदर्भ में कुछ प्राचीन मूर्तियों की स्थिति के परीक्षण और पूर्व मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गई थी। 28 नवंबर को समिति के जागेश्वर पहुंचने पर स्थानीय पुजारियों और नागरिकों ने मूर्तियों से जुड़ी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  अंशुल सिंह होंगे नैनीताल के नए जिलाधिकारी, दीप्ति सिंह को मिली अल्मोड़ा की कमान

 

 

 

 

स्थानीय जनभावनाओं और परिस्थितियों को देखते हुए समिति ने प्रस्तावित मूल्यांकन व भौतिक परीक्षण नहीं किया। समिति ने अपने प्रतिवेदन में वर्तमान परिस्थितियों में चयनित मूर्तियों को अग्रिम अनुशंसा के लिए नामित न करने का उल्लेख किया है, जिसे एएसआई महानिदेशक को भेज दिया गया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी पूरे प्रकरण और स्थानीय जनभावनाओं से एएसआई महानिदेशक को अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में होगा प्रस्तावना का सामूहिक पाठ: डीएम

 

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जागेश्वर की ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत तथा जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर किसी भी अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखें।

 

Advertisement