बागेश्वर में अराजक तत्वों की सक्रियता: दो स्कूटी बलीघाट पुल से नदी में फेंकी, एक वाहन चोरी

बागेश्वर में अराजक तत्वों की सक्रियता: दो स्कूटी बलीघाट पुल से नदी में फेंकी, एक वाहन चोरी

 

 

बागेश्वर, ब्यूरो। जिले में अराजक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। अज्ञात लोगों द्वारा बागेश्वर से उठाई गई दो स्कूटी को करीब पांच किलोमीटर दूर बलीघाट स्थित पुल से नीचे नदी में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा बलीघाट के पास द्ववारसों ग्राम सभा से भी बीते रात्रि एक स्कूटी गायब होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस; बागेश्वर में कुमारी शैलजा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, किया गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का ऐलान

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात तत्वों ने बागेश्वर क्षेत्र से दो स्कूटी उठाई और उन्हें बलीघाट ले जाकर पुल के नीचे नदी में फेंक दिया। इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और रात्रि गश्त को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

 

 

 

वहीं, दूसरी ओर बलीघाट के निकट द्ववारसों ग्राम सभा से बीती रात एक स्कूटी के गायब होने की बात भी सामने आई है। एक ही क्षेत्र के आसपास वाहनों को नदी में फेंकने और वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में रोष व असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा रात्रि में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Advertisement