अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में संकाय के 68 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 02 दिसंबर को

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में संकाय के 68 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 02 दिसंबर को

 

 

 

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा में विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त पड़े संकाय (फैकल्टी) के कुल 68 पदों को भरने के लिए आगामी 02 दिसंबर, 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य कार्यालय द्वारा इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

 

 

 

जारी सूचना के अनुसार, यह साक्षात्कार विकास भवन के समीप पांडेयखोला स्थित प्राचार्य कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण साक्षात्कार के दिन दोपहर 01:00 बजे तक किया जाएगा। ये नियुक्तियां वार्षिक नवीनीकरण अनुबंध के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष की अवधि अथवा नियमित नियुक्ति होने तक के लिए की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र की बुनियाद पर हो रहा प्रहार, निष्पक्ष जांच हो: संजय चोकर

 

 

पदों का विवरण: संस्थान में कुल 68 पदों पर भर्ती होनी है, जिनका विवरण इस प्रकार है:

प्रोफेसर (11 पद): फॉरेंसिक मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, ऑप्थल्मोलॉजी, ब्लड बैंक, साइकियाट्री, रेडियोडायग्नोसिस, इमरजेंसी मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी और पीएमआर विभाग में एक-एक पद।

 

 

 

एसोसिएट प्रोफेसर (35 पद): पैथोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी, जनरल सर्जरी और जनरल मेडिसिन में तीन-तीन पद; बायोकेमिस्ट्री, रेडियोडायग्नोसिस, ऑब्स एंड गायनी और ऑर्थोपेडिक्स में दो-दो पद; तथा एनाटॉमी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, ब्लड बैंक, फार्माकोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, रेडियोथेरेपी, साइकियाट्री, पीडियाट्रिक्स, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, ऑप्थल्मोलॉजी, स्किन एंड वी.डी., पीएमआर और इमरजेंसी मेडिसिन में एक-एक पद शामिल हैं।

 

 

 

असिस्टेंट प्रोफेसर (22 पद): जनरल मेडिसिन में चार पद; जनरल सर्जरी, एनेस्थिसियोलॉजी और स्किन एंड वी.डी. में तीन-तीन पद; ऑर्थोपेडिक्स, रेडियोडायग्नोसिस और ऑब्स एंड गायनी में दो-दो पद; तथा एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक में एक-एक पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं रहे पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय: जन्मदिन के ही दिन अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

 

 

वेतनमान एवं अनिवार्य अर्हता: चयनित प्रोफेसर को ₹2,96,500, एसोसिएट प्रोफेसर को ₹2,26,500 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹1,72,500 प्रतिमाह सकल मानदेय (एमटीडीसीएस भत्ते सहित) दिया जाएगा। वहीं, रेडियोलॉजी विभाग के लिए प्रोफेसर को ₹4,40,000, एसोसिएट प्रोफेसर को ₹3,50,000 और असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹2,50,000 प्रतिमाह नियत मानदेय निर्धारित किया गया है।

 

 

 

अधिकतम आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता एनएमसी (NMC) के नवीनतम मानकों एवं राज्य सरकार की नीति के अनुसार होगी। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए ‘बी.सी.बी.आर.’ (B.C.B.R) तथा ‘बी.सी.एम.ई.’ (B.C.M.E) प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के दिन अपने बायोडाटा, समस्त शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियों, दो पासपोर्ट साइज फोटो और श्रेणी प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.ssjgimsralmora.org पर उपलब्ध है।

Advertisement