इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी, याद किए गए उनके योगदान

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी, याद किए गए उनके योगदान

 

 

 

अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने देश के विकास, सुदृढ़ीकरण और सामाजिक उत्थान में उनके योगदान को याद किया।

 

 

 

 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी फैसलों के जरिए उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत को मजबूत पहचान दिलाई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को बढ़ावा और गरीब व वंचित तबके के उत्थान के लिए उठाए गए कदम भारतीय इतिहास में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत: हल्द्वानी रोड पर चलती कार में अचानक लगी आग, फायर सर्विस ने सूझबूझ से पाया काबू; टला बड़ा हादसा

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता व अखंडता को सदैव सर्वोपरि रखा और उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। भोज ने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों व जनसेवा के संकल्प को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भाईचारे, समानता और धर्मनिरपेक्षता को सशक्त करने की रही है, जिसके आधार पर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र की बुनियाद पर हो रहा प्रहार, निष्पक्ष जांच हो: संजय चोकर

 

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में मौजूद कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

 

 

 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल जिलाध्यक्ष परितोष जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, पीतांबर पांडे, आनंद बिष्ट, किरण आर्य, तारा तिवारी, अंबी राम आर्य, पार्षद विकास कुमार, मुकेश कुमार, हेम चंद्र तिवारी, दिनेश पांडे, दिनेश पिलखवाल, गोविंद लाल, तारा चंद्र शाह, निजाम कुरैशी, जगदीश पांडे, राजू आर्य, रविंद्र लाल टम्टा, मंजू कांडपाल और इसरार अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement