अधिवक्ता देवाशीष नेगी बने अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
अधिवक्ता देवाशीष नेगी बने अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवाशीष नेगी को अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण का सदस्य नामित किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से जनपद के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
देवाशीष नेगी को यह जिम्मेदारी मिलने पर अल्मोड़ा भाजपा के तमाम पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक अनुभवी अधिवक्ता और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में देवाशीष नेगी की इस नियुक्ति से जिला विकास प्राधिकरण के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व गति आएगी।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि वे क्षेत्र के सुनियोजित विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए देवाशीष नेगी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
