गधोली गांव में सड़क निर्माण का रास्ता साफ: जिलाधिकारी अंशुल सिंह के त्वरित एक्शन पर ग्रामीणों ने जताया आभार

 

गधोली गांव में सड़क निर्माण का रास्ता साफ: जिलाधिकारी अंशुल सिंह के त्वरित एक्शन पर ग्रामीणों ने जताया आभार

 

 

 

ज्ञापन मिलते ही PWD को दिए थे सर्वेक्षण और आगणन (एस्टिमेट) तैयार करने के निर्देश

विभागीय अभियंताओं ने प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया की शुरू

ग्रामीणों को जगी जल्द पक्की सड़क बनने की उम्मीद

 

 

 

विशेष संवाददाता: ग्राम सभा गधोली में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की समस्या का आखिरकार समाधान होने जा रहा है। समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश देने पर ग्राम सभा गधोली के ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार रूपेश कुमार पर हमला और गिरफ्तारी का मामला: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने की कड़ी निंदा, निष्पक्ष जांच व रिहाई की मांग

 

 

 

ग्राम पंचायत सदस्य संतोष मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव में सड़क निर्माण की समस्या को लेकर हाल ही में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया था। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना किसी देरी के लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्माण खंड को संबंधित मार्ग का स्थलीय सर्वेक्षण करने और जल्द से जल्द आगणन (एस्टिमेट) तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

 

 

 

 

जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम ने हरकत में आते हुए संबंधित सड़क मार्ग के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

 

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की इस त्वरित और जनहितैषी कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा, जिससे गांव की एक बड़ी समस्या से राहत मिलेगी।

Advertisement