मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला के हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला के हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

 

 

 

पिथौरागढ़ (विशेष संवाददाता)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचकर श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी साथ रहीं। मुख्यमंत्री ने देवता का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- 'दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई'

 

 

 

 

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में पुलिस विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई।

 

 

अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके जीवन व क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए अपने पैतृक गांव से जुड़े भावनात्मक रिश्तों को भी साझा किया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

 

 

इस अवसर पर डीडीहाट के ब्लॉक प्रमुख गुड्डू धामी, उपजिलाधिकारी  डीडीहाट खुशबू पांडेय, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement