Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

आज 23 सितंबर 2026, बुधवार को शाम ठीक 3:30 बजे अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर परिसर से मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 16 सितंबर से चल रहे इस 124वें ऐतिहासिक नंदा देवी मेले का विधि-विधान के साथ समापन हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

🚩 शोभायात्रा की मुख्य बातें:

🌸समय और स्थान: शाम 3:30 बजे, नंदा देवी मंदिर परिसर, अल्मोड़ा।

🌸विशेष आकर्षण: पारंपरिक छोलिया नृत्य, ढोल-दमाऊ और मशकबीन की थाप के साथ पूरी सांस्कृतिक नगरी मां के जयकारों से गूंज उठेगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की कर्मचारियों को दीवाली की सौगात, ₹7,000 बोनस का एलान

🌸परंपरा: कदली (केले) के वृक्षों से तैयार की गई मां नंदा-सुनंदा की भव्य मूर्तियों को डोले में विराजमान कर पूरे नगर का भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के बाद विसर्जन के साथ ही माता को विदाई दी जाएगी। 

Advertisement