Almora News:अल्मोड़ा में SOG की बड़ी कार्रवाई: ₹3.78 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर मयूर नेगी गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

SSP ALMORA के जीरो टॉलरेंस निर्देशों पर नशे के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई

SOG अल्मोड़ा टीम ने 12.60 ग्राम स्मैक के साथ आदतन नशा तस्कर को फिर किया गिरफ्तार

बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹ 3.78 लाख, अभियुक्त मयूर को भेजा सलाखों के पीछे

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों व SOG को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्मैक, गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आगाज

इसी क्रम में दिनांक 20.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के निकट मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी SOG श्री सुनील धानिक के नेतृत्व में SOG टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अल्मोड़ा एचडीएफसी बैंक के पास एक युवक मयूर नेगी के कब्जे से 12.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में FIR No. 103/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक्स की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले का भव्य आगाज, स्कूली बच्चों की रंगारंग शोभायात्रा ने मोहा मन

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मयूर नेगी उम्र 28 वर्ष पुत्र गजेन्द्र नेगी निवासी चम्पानौला थाना व जिला अल्मोड़ा।

🌸आपराधिक इतिहास-
1. FIR N0- 87/2017 धारा 8/20 NDPS Act कोतवाली अल्मोड़ा
2. FIR N0- 71/2017 धारा 8/21/60 NDPS Act कोतवाली अल्मोड़ा
3. FIR N0- 76/2018 धारा 323/504/506/427 भादवि कोतवाली अल्मोड़ा
4. FIR N0- 84/2018 धारा 8/21/60 NDPS Act कोतवाली अल्मोड़ा
5. FIR N0- 43/2019 धारा 8/21 NDPS Act कोतवाली अल्मोड़ा

🌸बरामदगी: 12.60 ग्राम स्मैक
अनुमानित कीमत: ₹3,78,000/-

पुलिस टीम:
1. अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, SOG अल्मोड़ा
2. हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, SOG अल्मोड़ा
3. कांस्टेबल राकेश खेतवाल, SOG अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *