जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बदहाल, औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने लगाई कड़ी फटकार; 3 पर कार्रवाई, 1 से मांगा स्पष्टीकरण

0
ख़बर शेयर करें -

जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बदहाल, औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने लगाई कड़ी फटकार; 3 पर कार्रवाई, 1 से मांगा स्पष्टीकरण

 

 

 

 

अल्मोड़ा/पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं, स्वच्छता में लापरवाही और कर्मचारियों की मनमानी पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टगाई ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने खामियां मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। लापरवाही बरतने के मामले में ईएनएस एम. लॉरेंस, नर्सिंग ऑफिसर सुचित्रा ग्वाल और पीआरडी जवान वीर राम के खिलाफ तत्काल नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जबकि बसंती मेहता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

 

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी रोस्टर और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की। व्यवस्थाओं में भारी खामियां पाए जाने पर उन्होंने पीएमएस डॉ. डीपी सिंह को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार स्पष्ट कार्य आवंटित किए जाएं और उनकी जिम्मेदारी तय हो। दोबारा गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

 

 

 

 

मरीजों से जाना हाल, घायलों का पूछा हालचाल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में मिल रहे इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके साथ ही डीएम ने विगत दिनों घाट-पनार राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल होकर उपचाराधीन मरीज के स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की जानकारी डॉक्टरों से ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि हादसे में घायल मरीज को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में कोई कमी न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *