पिथौरागढ़ में मौसम ने ली करवट: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा पर सीजन की पहली बर्फबारी, घाटियों में बढ़ी ठंड

0
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ में मौसम ने ली करवट: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा पर सीजन की पहली बर्फबारी, घाटियों में बढ़ी ठंड

 

 

 

 

विशेष संवाददाता पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की उच्च हिमालयी श्रृंखलाओं में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रसिद्ध पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा की ऊंची चोटियों पर इस वर्ष का पहला हिमपात दर्ज किया गया है। चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से पूरा क्षेत्र बेहद मनमोहक और खूबसूरत नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम धामी बोले- राज्य में पारदर्शी व्यवस्था से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां

 

 

 

 

ऊपरी इलाकों में हिमपात के साथ ही निचले घाटी वाले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलते मिजाज से समूचे जिले में ठंड का अहसास बढ़ गया है। जहां स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं, वहीं दूर-दराज से पहुंचे पर्यटकों के खिल उठे चेहरे इस मनमोहक नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बारिश का कहर: 3 बच्चों समेत 11 की मौत, 2 लापता; दून में उफनाए नाले में बही कारें

 

 

 

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सही समय पर हुई यह बर्फबारी पर्यावरण और कृषि के लिहाज से बेहद सुखद संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *