ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट निष्क्रियता के आरोप में पदमुक्त

0
ख़बर शेयर करें -

ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट निष्क्रियता के आरोप में पदमुक्त

 

 

 

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने पार्टी कार्यक्रमों में लगातार अनुपस्थिति और संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर जागेश्वर के ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट को पद से निष्कासित कर दिया है।

 

 

 

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है। जारी आदेश (पत्रांक: DCC/ALM/531) के अनुसार, विशन सिंह बिष्ट पिछले कुछ समय से पार्टी और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अपेक्षित सहभागिता नहीं दे रहे थे। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी गंभीर लापरवाही पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​भैंसियाछाना और धौलादेवी में 36 घंटे बाद लौटी बिजली, 12 गांव अब भी अंधेरे में

 

 

 

 

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी के प्रति निरंतर निष्क्रियता और अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *