पिंडर-खाती मोटर मार्ग भूधंसान से ध्वस्त, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशासन से उठाई बड़ी मशीनें भेजने की मांग

0
ख़बर शेयर करें -

 

पिंडर-खाती मोटर मार्ग भूधंसान से ध्वस्त, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशासन से उठाई बड़ी मशीनें भेजने की मांग

 

 

 

कपकोट (बागेश्वर): पिंडर घाटी को जोड़ने वाला खाती मोटर मार्ग भारी बारिश और भूधंसान के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसकर नीचे खाई में जा गिरा है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क के दोनों ओर कई वाहन और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं।

कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित पिंडर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बदहाल सड़क की भयावह तस्वीर साझा करते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ के ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल कॉमर्स के प्रभाव पर रमेरिका ओप्लीगर को पी०एच०डी० की उपाधि

 

 

 

 

“छोटी मशीनों से काम चलना असंभव, बड़ी पोकलैंड/जेसीबी तैनात करे प्रशासन”

सड़क की नाजुक स्थिति और भारी भूस्खलन को देखते हुए पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा:“खाती (पिंडर) का यह मोटर मार्ग बीते दिन धंस गया है। सड़क की स्थिति बेहद खराब है और पहाड़ी से लगातार पत्थर व मलबा गिर रहा है। छोटी मशीनें यहाँ काम करने की स्थिति में बिल्कुल भी नहीं हैं। मेरी जिला प्रशासन से पुरजोर अपील है कि इन संवेदनशील जगहों पर तुरंत बड़ी मशीनों (पोकलैंड/बड़ी जेसीबी) को भेजा जाए, ताकि मार्ग को सुचारू कर फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द राहत दिलाई जा सके।”

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रपुर में गरजे खड़गे: "हम पर्यटकों की तरह नहीं आते", राम मंदिर दान विवाद पर PM मोदी से मांगा जवाब

 

 

 

आवाजाही ठप, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

मार्ग बंद होने के कारण पिंडर घाटी के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों का संपर्क कट गया है। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को पैदल सफर करने में भी भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने आगाह किया कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी बड़ी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *