Uttrakhand News:​मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल: 1.07 लाख नाम हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज, दोनों पक्षों को जारी होगा नोटिस

0
ख़बर शेयर करें -

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में शामिल एक लाख सात हजार मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए यह आपत्तियां डाली गई हैं।

अब इन आपत्तियों पर आपत्तिकर्ता व मतदाता, दोनों को नोटिस जारी होंगे। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) दोनों का पक्ष सुनने के बाद ऐसे नाम मतदाता सूची में शामिल रखने अथवा हटाने के संबंध में निर्णय लेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्हाेंने प्राप्त दावे और आपत्तियों की जानकारी देते हुए इनके निस्तारण में निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करते हुए दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:ढाई माह बाद अल्मोड़ा जिला अस्पताल को मिला फिजिशियन, मरीजों को बड़ी राहत

🌸14 जुलाई से 13 अगस्त तक 2.83 लाख दावे-आपत्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक विभिन्न माध्यमों से कुल 2,83,890 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें नए मतदाता बनाने के लिए करीब 1.28 लाख फॉर्म-छह, मतदाताओं के नाम पर फॉर्म सात के तहत 1.07 आपत्तियों और पता अथवा नाम में संशोधन के लिए 47 हजार फॉर्म आठ प्राप्त हुए।

फॉर्म सात के तहत प्राप्त आपत्तियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इसके लिए निर्वाचन कार्यालय स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान राजनीतिक दल अपने बीएलए की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग मिल सके। बैठक में राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि फॉर्म-छह, सात और आठ को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

🌸बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत भाजपा के राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस के मनोज रावत व अमेंद्र बिष्ट, बसपा के सत्यपाल, आम आदमी पार्टी के श्याम बाबू पांड्या और सीपीआई (एम) के अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *