Almora News:अल्मोड़ा: सल्ट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई, 1.64 लाख के गांजे के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

SSP ALMORA के निर्देशन में नशे के सौदागरों पर अल्मोड़ा पुलिस का प्रहार

सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई एक तस्कर गिरफ्तार

🌸1,64 लाख कीमत की 06.595 किग्रा गांजा बरामद,

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 13.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह व उ0नि0 श्री सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा रगड़गाड़ तिराहे से कालीगांव की ओर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक युवक के कब्जे से 06.595 Kg गांजा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-16/2026 धारा-8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

🌸गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
सुरेश कुमार उम्र- 55 वर्ष पुत्र दलेराम निवासी ग्राम- खजूराजर, सदरुद्दीन नगर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)

बरामदगी- 06.595 Kg गांजा बरामद।
कीमत-1,64,875/- रुपये।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

🌸पुलिस टीम-
1-अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्ट
2-हेड कानि0 राजकुमार, थाना सल्ट
3-कानि0 नीरज कुमार,एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *