Almora News:अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महिला कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनटीडी से एक वारंटी गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

महिला कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, एनटीडी से दबोचा एक वारंटी

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपदभर में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 13.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला कोतवाली पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंट फौजदारी वाद संख्या 369/2026, धारा 115(2)/351(2)/352/85 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार (उम्र 29 वर्ष), पुत्र अशोक कुमार, निवासी गणेशीगैर, धारानौला, जनपद अल्मोड़ा को एनटीडी, अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

🌸पुलिस टीम
1. अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद
2. महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल
3. कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी
4. होमगार्ड जीवन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *