Uttrakhand News:वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या निकालेंगी कांवड़ यात्रा

0
ख़बर शेयर करें -

वर्ष 2036 में ओलिंपिक की मेजबानी भारत को मिले, इस संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या सोमवार को पैदल कांवड़ यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा हरिद्वार में हरकी पैड़ी से प्रारंभ होकर ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

22 किलोमीटर लंबी इस पैदल कांवड़ यात्रा में संतों के अलावा खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी और आमजन भी शामिल होंगे। खेल मंत्री आर्या की यह दूसरी कांवड़ यात्रा है। इससे पहले 26 जुलाई 2022 को भी वह सावन माह की महाशिवरात्रि में ‘मुझे भी जन्म लेने दो शिव के माह में शक्ति का संकल्प बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को लेकर भी हरिद्वार से ऋषिकेश तक कांवड़ यात्रा कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्राद्ध – पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और संस्कारों का पर्व

खेल मंत्री आर्या सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे हरिद्वार स्थित जूना अखाड़ा से हरकी पैड़ी पहुंचेंगी, जहां वह कांवड़ भरने के साथ ही यात्रा का संकल्प लेंगी। इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

फिर उत्तर प्रदेश हैंडीक्राफ्ट्स सेल्स कॉरपोरेशन, मिनी स्टेडियम प्रतीतनगर (रायवाला), खादरी (श्यामपुर)’, बाबा नींब करौरी महाराज आश्रम आईडीपीएल रोड होते हुए ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर पहुंचेगी। वहां जलाभिषेक करने के बाद खेल मंत्री का संबोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *