ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर स्थापित देश के पहले अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल के माध्यम से उत्तराखंड के अग्निवीरों को रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी गई है।

पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि दिसंबर, 2026 और जनवरी, 2027 में सेना से सेवा पूरी कर लौटने वाले उत्तराखंड के करीब 1200 अग्निवीरों को दोबारा रोजगार के लिए सेल समन्वित रूप से कार्य करेगा।

यह सेल मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन कार्य करेगा और केंद्र व राज्य सरकार के विभागों, अर्द्धसैनिक बलों तथा कारपोरेट संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

🌸सेल मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन कार्य करेगा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा

कर्नल कोठियाल ने कहा कि अग्निपथ योजना से सेना को युवा, प्रशिक्षित और अनुशासित मानव संसाधन मिलेगा। सेना में 25 प्रतिशत अग्निवीरों के स्थायी रूप से शामिल होने के बाद शेष 75 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार, उच्च शिक्षा या स्वरोजगार से जोड़ने का काम यही सेल करेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना अग्निवीरों की आवश्यक स्किलिंग और प्रमाणन भी सुनिश्चित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

🌸आरोपों को बताया निराधार

कर्नल कोठियाल ने कांग्रेस और विपक्ष द्वारा अग्निवीर योजना पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है। उन्होंने सभी दलों से राष्ट्रहित के इस विषय पर राजनीति से ऊपर उठने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी और प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *