ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में लगातार विकास के काम करा रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी और देहरादून के कई विधानसभा क्षेत्रों में मंदिरों के काम, सड़क बनाने और दूसरे जरूरी कामों के लिए करोड़ों रुपये मंजूर किए हैं.

इन कामों का मकसद धार्मिक जगहों को बेहतर बनाना और लोगों को अच्छी सुविधाएं देना है.

🌸यमकेश्वर क्षेत्र के मंदिर को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी जिले के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विकास खंड द्वारीखाल के कठुड़ बड़ा, देवीखाल में बने मां बाल कुंवारी माता मंदिर के काम के लिए 72.67 लाख रुपये मंजूर किए हैं. इसमें पहली किस्त के तौर पर 43.60 लाख रुपये जारी किए जाएंगे.

🌸महाबगढ़ मंदिर के लिए 1.69 करोड़ रुपये

विकासखंड दुगड्डा के महाबगढ़ मंदिर के काम के लिए मुख्यमंत्री ने 1.69 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इसमें पहली किस्त के रूप में 1.02 करोड़ रुपये जारी होंगे, ताकि काम जल्द शुरू हो सके.

यह भी पढ़ें 👉  क्या ? उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट: बिहार से पहुँचीं 21,000 EVM व VVPAT इकाइयाँ, पहुंची देहरादून

🌸हरिचंद देवता मंदिर का बनेगा नया प्लान

पिथौरागढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में श्री हरिचंद देवता मंदिर को नए प्लान के तहत तैयार किया जाएगा. इसके लिए 1.42 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. पहली किस्त के तौर पर 85.08 लाख रुपये जारी किए जाएंगे.

🌸इन मंदिरों पर भी होगा काम

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मिलम क्षेत्र में नंदा देवी मंदिर के काम के लिए 90.16 लाख रुपये मंजूर किए हैं. इसमें पहली किस्त के रूप में 54.09 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, अल्मोड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के कलझीपा जोशी में बने गुरु गोरखनाथ मंदिर के काम के लिए 99.61 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. इसकी पहली किस्त के तौर पर 59.76 लाख रुपये जारी होंगे.

इसके अलावा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के मोस्टामानू मंदिर के काम के लिए 98.27 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. इसमें पहली किस्त के रूप में 39.31 लाख रुपये जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  #देव भूमि उत्तराखंड में15,225 फीट की ऊंचाई पर आस्था का सैलाब: दुर्लभ ब्रह्मकमल की महक के बीच श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

🌸सड़कों के लिए भी मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में तामली से रूपालीगाड़ होते हुए सीमा तक सड़क बनाने के लिए 79.44 लाख रुपये मंजूर किए हैं. इसमें पहली किस्त के तौर पर 47.66 लाख रुपये जारी किए जाएंगे. वहीं, टिहरी जिले के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी की सिलकोट क्षेत्र में जंगली जानवरों से लोगों को बचाने के लिए घेरबाड़, जाल, सुरक्षा दीवार और नाकिल नामे से कुएं तक सीसी रेलिंग वाला रास्ता बनाया जाएगा. इसके लिए 93.85 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. पहली किस्त के तौर पर 56.31 लाख रुपये जारी होंगे.

🌸उत्तरांचल प्रेस क्लब को भी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल का सामान खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की मदद देने का भी फैसला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *