Pithoragarh News:पिथौरागढ़: डीएम आशीष भटगांई ने लोनिवि विद्युत यांत्रिक खंड का किया औचक निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

0
ख़बर शेयर करें -

कार्यालयों में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा: जिलाधिकारी

लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिक खंड कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, लगाई कड़ी फटकार।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिक खंड कार्यालय, पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई का अभाव तथा कार्यालय अभिलेखों एवं सामग्री के अव्यवस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:ब्रेकिंग न्यूज़: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला! मंदाकिनी नदी के बीच फंसीं महिलाएं, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाफ उपस्थिति पंजिका एवं फील्ड स्तरीय कार्मिकों के मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया। अभिलेखों के परीक्षण में पाया गया कि कुछ कार्मिक बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित थे। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिकों को तत्काल स्पष्टीकरण जारी करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता एवं कार्यकुशलता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासकीय कार्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय: पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित कुलपति आवास का गृह प्रवेश*

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निकट भविष्य में कार्यालय का पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया अथवा अनियमितताओं की पुनरावृत्ति मिली, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *