उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: CM पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली, आपदा प्रबंधन व SDRF-NDRF को हाई अलर्ट के निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: CM पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली, आपदा प्रबंधन व SDRF-NDRF को हाई अलर्ट के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज प्रातः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन की कमान खुद संभालते हुए सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में एक पल की भी देरी नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन और राहत टीमों को निर्देश
उच्च सतर्कता: SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

 

 

* तत्काल कार्रवाई: किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
24×7 निगरानी: संवेदनशील क्षेत्रों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

जनता और पर्यटकों से अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और उत्तराखंड आए सभी पर्यटकों से भी सतर्क रहने का आह्वान किया है: “मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्रा करने से बचें और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। उफान पर मौजूद नदी-नालों, गदेरों और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आपकी सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

प्रशासन ने सभी नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति या जलभराव/भूस्खलन की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *