Almora News:झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण न होने पर पार्षदों ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा के झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण न होने से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोनों वार्डों की लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया।पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा अन्य वार्डों में डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं, जबकि उनके वार्डों को इस योजना से वंचित रखा गया है।

ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम की इस कार्यप्रणाली से दोनों वार्डों के निवासियों में असंतोष बढ़ रहा है।पार्षदों ने मांग की कि झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में भी शीघ्र डस्टबिन वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।पार्षदों ने डस्टबिन वितरण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह कार्य पर्यावरण मित्रों से कराया जा रहा है, जिससे उनके नियमित कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ बढ़ रहा है। उनका कहना था कि डस्टबिन वितरण का टेंडर जिस व्यक्ति या एजेंसी को दिया गया है, उसी के माध्यम से यह कार्य कराया जाना चाहिए। इससे वितरण कार्य भी व्यवस्थित होगा और पर्यावरण मित्रों पर अनावश्यक अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की कि डस्टबिन वितरण में सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार किया जाए तथा झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड की अनदेखी समाप्त करते हुए जल्द से जल्द डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन देने वालो में झिझाड़ वार्ड के पार्षद अमित साह मोनू एवं पांडेखोला वार्ड की पार्षद ज्योति साह मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *