Champavat News:चंपावत: गुरु पूर्णिमा पर मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा सीएम धामी का संदेश, स्वामी धर्मराजानंद को किया गया भेंट

0
ख़बर शेयर करें -

स्लग: गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा

स्थान :- चंपावत

चम्पावत। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज को भेंट किया गया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री का संदेश ससम्मान सौंपा।
स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर मानेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा गुरु-शिष्य परंपरा और लोककल्याण के संकल्प को दोहराया गया।बाइट :- स्वामी धर्मराजानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *