Almora News:मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, अल्मोड़ा स्थानांतरण के बाद लगेंगे ‘स्टार’
वर्तमान में मुखानी थानाध्यक्ष एसआई सुशील जोशी की इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हुई है। साथ ही मुख्यालय से जारी आदेशों के अनुसार उन्हें अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। आदेश में साफ लिखा गया है कि वर्तमान जिले से अल्मोड़ा तैनाती लेने के बाद उन्हें वहीं स्टार लगेंगे।
उनकी पदोन्नति पर एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी समेत एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।