मुख्यमंत्री धामी ने ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए ₹20 करोड़ के राज्यांश अनुदान को दी मंजूरी; चम्पावत के परिवारों को भी मिलेगा सीधा लाभ

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए ₹20 करोड़ के राज्यांश अनुदान को दी मंजूरी; चम्पावत के परिवारों को भी मिलेगा सीधा लाभ

चम्पावत,
उत्तराखण्ड में स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत राज्य के पात्र लाभार्थियों को सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से राज्यांश (State Share) के रूप में ₹20 करोड़ की अनुदान राशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह धनराशि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के सोलर फोटोवोल्टाइक कार्यक्रम के तहत जारी की जाएगी।
योजना के ये है प्रमुख लाभ

यह भी पढ़ें 👉  # उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा

छत पर सोलर पैनल पात्र परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर सकेंगे।

बिजली बिलों में बड़ी राहत सौर ऊर्जा के उपयोग से घरेलू बिजली बिल में भारी कमी आएगी।

अतिरिक्त आय का जरिया यदि कोई घर आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन करता है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार उस अतिरिक्त बिजली से लाभ भी प्राप्त होगा।

पर्यावरण संरक्षण यह पहल राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पटाल बाजार का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने विगत दिवस व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए थे निर्देश

चम्पावत के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा लाभ: जिलाधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“चम्पावत जनपद के सभी पात्र परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आवेदकों को योजना का लाभ उठाने और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें।” —  मनीष कुमार, जिलाधिकारी (चम्पावत)

>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *