#केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया NH-109 का स्थलीय निरीक्षण, समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश*

0
ख़बर शेयर करें -

#केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया NH-109 का स्थलीय निरीक्षण, समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश*

*अल्मोड़ा/काठगोदाम:* केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने क्वारब से काठगोदाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (पूर्ववर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग-87) पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से क्वारब क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन उपचार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने NH-PWD के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास और उपचार कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

#सुरक्षित और आधुनिक सड़क संपर्क हमारी प्राथमिकता: अजय टम्टा*
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार उत्तराखंड में सुरक्षित, आधुनिक और सर्वकालिक (ऑल-वेदर) सड़क संपर्क के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:खटीमा की बेटी तिला सैन ने रचा इतिहास: माउंट एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन

#डीपीआर के आधार पर धनराशि आवंटित*
उन्होंने आगे जानकारी दी कि अभियंताओं (इंजीनियर्स) एवं तकनीकी समिति द्वारा तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के आधार पर मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'सपनों की घाटी' में जिंदगी दांव पर: उत्तरकाशी के हरकी दून में मानव श्रृंखला बनाकर उफनते गदेरे पार करने को मजबूर ग्रामीण पूरी खबर कमेंट बॉक्स पर

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की सतत निगरानी में इन कार्यों को गति दी जा रही है। मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को समय-सीमा से पूर्व ही उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश के निवासियों और यहाँ आने वाले यात्रियों को एक सुरक्षित, सुगम और विश्वसनीय सड़क अवसंरचना का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *