हरिद्वार में तालिबानी हरकत: घर में घुसकर युवक को पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाल दी जान से मारने की धमकी*

*हरिद्वार में तालिबानी हरकत: घर में घुसकर युवक को पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाल दी जान से मारने की धमकी*
हरिद्वार में

हरिद्वार (कनखल) धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती से मिलने पहुंचे युवक पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि 10-12 लोगों ने जबरन घर में घुसकर युवक के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की और उसके गले में कुत्ते का पट्टा डालकर जान से मारने की धमकी दी। इस खौफनाक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया, अस्पताल में भर्ती*
घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित युवती की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटनाक्रम के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर भीड़ और मुख्य आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ जल्द ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”** > *— अनुज सिंह, एसएसआई (SSI), कनखल थाना*