ख़बर शेयर करें -

Big breking देहरादून में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्य सचिव के बेटे यशवर्धन पर कसा पुलिस का शिकंजा

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूज 1 इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव रामस्वामी के बेटे **यशवर्धन** को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यशवर्धन पर ठगी और पैसों की धोखाधड़ी जैसे कई संगीन आरोप लगे हैं।

हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड का फायदा उठाकर रसूख और ठगी का यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा था, जिस पर अब देहरादून की राजपुर पुलिस ने ब्रेक लगा दिया है।
मुख्य आरोप और ठगी का तरीका

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking अभी अभी पिथौरागढ़ में भारी बारिश का कहर: पहाड़ी दरकने से आदि कैलाश यात्रा मार्ग बंद, खोलने का काम जारी*

मंत्रालयों के नाम पर झांसा आरोपी यशवर्धन कभी खुद को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) तो कभी गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) का करीबी या अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और उनसे मोटी रकम ऐंठता था।

*फर्जी सेना अधिकारी का रुतबा:* वह लोगों पर अपना रौब (भौकाल) जमाने के लिए कभी आर्मी की वर्दी तो कभी सीधे जनरल की यूनिफॉर्म पहनकर घूमता था, ताकि कोई उस पर शक न कर सके।
लक्जरी होटलों में धोखाधड़ी दिल्ली और देहरादून के कई नामी होटलों में ठहरने के बाद आरोपी बिना पेमेंट किए रफूचक्कर हो जाता था। हद तो तब हो गई जब उसने होटलों में तैनात सुरक्षा गार्ड्स तक को नहीं बख्शा और उनसे भी पैसे ठग लिए।
राजपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी:
इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायतें मिलने के बाद देहरादून की *राजपुर पुलिस* ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यशवर्धन को धर दबोचा है। रसूखदार परिवार से जुड़े होने के कारण पुलिस बेहद फूंक-फूंक कर कदम रख रही है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  # *बद्रीनाथ धाम में बड़ी कार्रवाई: थाली भेंट चोरी मामले में मंदिर समिति का कर्मी प्रमोद नौटियाल देहरादून से गिरफ्तार, SIT जांच में CCTV ने खोली पोल**

बड़ी अपडेट पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और थोड़ी ही देर में पुलिस इस पूरे मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर *बड़ा खुलासा* करने जा रही है। इस ठगी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी परतें भी जल्द खुलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *