ख़बर शेयर करें -

 

BREAKING NEWS: बागेश्वर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, जिला अस्पताल के पास पुल पर चढ़ा युवक।

एक बार फिर पुल पर चढ़ा ‘सन्नी’, मौके पर जुटी भारी भीड़।
पुलिस, फायर सर्विस और ट्रैफिक टीम युवक को सुरक्षित उतारने की जद्दोजहद में जुटी।
“बागेश्वर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिला अस्पताल के समीप बने पुल पर एक युवक के चढ़ जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। पुल पर चढ़े युवक की पहचान ‘सन्नी’ के रूप में हुई है, जो पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच चुकी हैं। पुलिस की टीम काफी देर से युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है और पुलिस प्रशासन बेहद संभलकर युवक को रेस्क्यू करने की जद्दोजहद में जुटा है।”

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में सेवा पखवाड़े का भव्य आगाज, बहुउद्देशीय शिविर में 971 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

 

 

 

बागेश्वर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: जिला अस्पताल के पास फिर पुल पर चढ़ा ‘सन्नी’, सुरक्षित उतारने में जुटी पुलिस और फायर टीम जिला अस्पताल के पास पुल पर चढ़कर युवक ने काटा हंगामा। युवक की पहचान ‘सन्नी’ के रूप में हुई, पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत।

 

 

मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और ट्रैफिक टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
बागेश्वर।उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बड़े हंगामे की खबर सामने आ रही है। यहाँ जिला अस्पताल के समीप बने पुल पर एक युवक हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए ऊपर चढ़ गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पुल पर चढ़े युवक का नाम सन्नी बताया जा रहा है, जो पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर पुलिस प्रशासन की नाक में दम कर चुका है। आज एक बार फिर सन्नी के पुल पर चढ़ने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस और फायर सर्विस की टीमें दलबल के साथ मौके पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 'नो हॉर्किंग': मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं; रूसी बाईपास बनेगा मॉडर्न पार्किंग हब

 

 

पुलिस की टीम लगातार युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सर्विस की टीम मुस्तैद है और पुलिस प्रशासन युवक को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित नीचे उतारने की हर संभव जद्दोजहद में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *