सीएम धामी ने रुड़की में कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात- कार्यकर्ताओं के बीच बैठे मुख्यमंत्री धामी*

0
ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी ने रुड़की में कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात- कार्यकर्ताओं के बीच बैठे मुख्यमंत्री धामी*

 

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना।.कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रेरणा का सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: मानसून को लेकर प्रभारी सचिव पंकज पाण्डेय मुस्तैद, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

 

 

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं का यही उत्साह संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *