Almora News:अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी सुरक्षा पहल: हादसों को रोकने के लिए अंधे मोड़ों पर लगाए ‘कन्वेक्स मिरर’

0
ख़बर शेयर करें -

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अल्मोड़ा पुलिस के प्रभावी प्रयास

अंधे मोड़ों पर अल्मोड़ा पुलिस की सुरक्षा पहल, लगाए गए कन्वेक्स मिरर

चौकी प्रभारी एनटीडी ने स्वयं संभाली कमान, मजदूरों के साथ मिलकर किया कार्य, स्थानीय लोगो ने जताया आभार

श्री चन्द्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद के समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों, प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं प्रभारी इंटरसेप्टर को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सड़क मार्गों पर साइन बोर्ड, कन्वेक्स मिरर, रिफ्लेक्टर तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

इसी क्रम में आज दिनांक 24.06.2026 को *सीओ अल्मोड़ा/यातायात श्री बलवन्त सिंह* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी एनटीडी उप निरीक्षक श्री दिनेश परिहार* मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र के संवेदनशील एवं अंधे मोड़ों (ब्लाइंड टर्न) का स्थलीय निरीक्षण कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया, जहां दृश्यता कम होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। आमजन, स्थानीय वाहन चालकों एवं पर्यटन सीजन में आने वाले बाहरी पर्यटकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चिन्हित अंधे मोड़ों पर कन्वेक्स मिरर (Convex Mirror) स्थापित कराए गए, जिससे विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।
पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्य में विशेष रुचि दिखाते हुए स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर मजदूरों के साथ मिलकर मिररों को मजबूती एवं उचित स्थानों पर स्थापित कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अल्मोड़ा पुलिस की इस जनहितकारी पहल से स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों एवं पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में सहायता प्राप्त होगी। क्षेत्रीय जनता द्वारा इस प्रयास की सराहना करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *