Almora News:अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को देंगे श्रद्धांजलि

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे एक दिवसीय दौरा, शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से करेंगे मुलाकात

अल्मोड़ा में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री हाल ही में आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन में शहीद हुए पांडेखोला निवासी शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे खटीमा से अल्मोड़ा के लिए रवाना होगा। सिमकनी मैदान पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से पांडेखोला जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दन्या पहुंचकर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 16 सितम्बर से सजेगा माँ नन्दा देवी मेला 2026: 23 अगस्त को मंदिर परिसर में होंगे सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के ऑडिशन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *