Almora News:राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित नशा मुक्ति केंद्र को लोक भवन से दो लाख रुपये की सहायता, उत्कृष्ट कार्यों की सराहना

0
ख़बर शेयर करें -

माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने अपने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जनपद के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक पहलों तथा विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी की जानकारी, प्रतिबद्धता एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि जनपद में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के कार्यों में प्रशासन द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: नंदादेवी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, 17 सितंबर को कदली वृक्षों को निमंत्रण और 18 को होगी भव्य नगर यात्रा

राज्यपाल ने विशेष रूप से नशा मुक्ति केंद्र के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि समाज को नशे की प्रवृत्ति से मुक्त करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए लोक भवन की ओर से नशा मुक्ति केंद्र के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: अल्मोड़ा में 90 मेधावी छात्राओं की माताओं को किया गया सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के नेतृत्व में जनपद में संचालित विभिन्न जनहितकारी एवं पुलिसिंग संबंधी कार्यों की भी राज्यपाल ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *