Uttrakhand # के चारधाम यात्रा में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand # के चारधाम यात्रा में
धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार

 

चमोली। कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय व्यापारियों और लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपित निहंग यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 16 जून को कृष्णा पैलेस होटल के समीप हुई थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ में द्वितीय चरण की हेली सेवाएं शुरू, पैदल मार्ग चीरबासा के पास मलबे से अवरुद्ध

 

 

पुलिस के अनुसार, पहले तीन आरोपितों को मौके के बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि चौथे आरोपित को बुधवार को उपचार के दौरान कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गई।

 

चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया, जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:साइबर ठगी से लेकर हेल्पलाइन नंबरों तक... चौमू गांव में अल्मोड़ा पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

 

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चार तलवारें और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी और पीएसी की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *