Uttrakhand news:-NEET री-एग्जाम उत्तराखंड रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों को मिलेगा मुफ्त सफर, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट**

0
ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand news:-NEET री-एग्जाम उत्तराखंड रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों को मिलेगा मुफ्त सफर, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट**

**देहरादून।** आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के निर्देश के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) ने परीक्षार्थियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

#19 से 23 जून तक मिलेगी सुविधा*
शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह निशुल्क यात्रा सुविधा परीक्षा से दो दिन पहले यानी **19 जून से शुरू होकर परीक्षा के दो दिन बाद यानी 23 जून तक** मान्य रहेगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के दूरदराज और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत देना और उन्हें बिना किसी मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है।

“एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी फ्री एंट्री”
मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को बस में यात्रा के दौरान अपना वैध NEET-UG परीक्षा का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और एक फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा।
  यह छूट उत्तराखंड परिवहन निगम की केवल साधारण श्रेणी (Ordinary Class) की बसों में लागू होगी।

  यह सुविधा विशेष रूप से उत्तराखंड के स्थायी निवासी छात्रों के लिए है, जो राज्य के भीतर विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक यात्रा करेंगे।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा के पेपर लीक और अनियमितताओं के चलते रद्द होने के बाद यह पुनर्परीक्षा (Re-Exam) आयोजित की जा रही है। वर्तमान में उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए सरकार का यह कदम छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

इसके साथ ही, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *