Uttrakhand News:देहरादून में हाईटेक फूड लैब तैयार; अब मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून में हाईटेक फूड लैब

एंकर — उत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं होगी। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक हाईटेक फूड टेस्टिंग लैब शुरू होने जा रही है। इस नई प्रयोगशाला के शुरू होने के बाद खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच पहले की तुलना में अधिक तेज, सटीक और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी। एफ़डीए का दावा है कि इससे मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम लोगों तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाना आसान होगा।अब तक प्रदेशभर से लिए जाने वाले खाद्य नमूनों की जांच के लिए मुख्य रूप से रुद्रपुर स्थित लैब पर निर्भर रहना पड़ता था। बढ़ते सैंपलों और सीमित संसाधनों के कारण रिपोर्ट आने में कई बार लंबा समय लग जाता था, जिससे कार्रवाई भी प्रभावित होती थी। लेकिन अब देहरादून में नई हाईटेक लैब के शुरू होने से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और रिपोर्ट समय पर उपलब्ध हो सकेगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार नई प्रयोगशाला में प्रतिवर्ष तीन हजार से पांच हजार तक खाद्य नमूनों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। आधुनिक मशीनों और उन्नत तकनीक से लैस इस लैब में दूध, घी, तेल, मसाले, मिठाइयों, पेय पदार्थों और पैकेज्ड फूड की गुणवत्ता की गहन जांच की जाएगी। इससे मिलावट की पहचान अधिक सटीकता से हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  # 🇮🇳 CWG 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेलों में लगाई 'स्वर्णिम हैट्रिक'!

बाइट — ताजबर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त, एफडीए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *