Nanital News :-कैंची धाम के मेले में इस बार सड़क पर भंडारा नहीं लगेगा

0
ख़बर शेयर करें -

Nanital News :-कैंची धाम के मेले में इस बार सड़क पर भंडारा नहीं लगेगा

 

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए कैंची धाम पहुंचते हैं। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

 

 

 

इसी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं जिलाधिकारी नैनीताल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाबा के दर्शन मार्ग और मुख्य यातायात मार्गों पर किसी भी प्रकार का भंडारा वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे या मार्गों पर भंडारा लगाने से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है,

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:- नैनीताल के 'नन्हे जादूगर' के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा:

 

 

जिससे जाम की स्थिति पैदा हो सकती है जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी श्रद्धालु या संस्था बाबा का प्रसाद अथवा भंडारा वितरित करना चाहती है, वह किसी निजी परिसर, प्राइवेट प्रॉपर्टी या निर्धारित कॉरिडोर में ही इसका आयोजन करे। मुख्य सड़क और यातायात मार्ग पर किसी भी प्रकार के भंडारे की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची परेड मैदान

 

 

 

कैंची धाम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। प्रशासन की अपील है कि सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *