# *BREAKING NEWS: चमोली पुलिस का मानवीय चेहरा, सूझबूझ से बची पिंडर नदी में कूदने जा रही महिला की जान**

0
ख़बर शेयर करें -

BREAKING NEWS: चमोली पुलिस का मानवीय चेहरा, सूझबूझ से बची पिंडर नदी में कूदने जा रही महिला की जान** कूदने जा रही महिला की जान**

चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड की चमोली पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के कारण आज एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने समय रहते एक महिला को पिंडर नदी में आत्मघाती कदम उठाने से सकुशल बचा लिया है।

#व्हाट्सएप मैसेज से मची खलबली*
मिली जानकारी के मुताबिक, थराली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अचानक अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद उसके व्हाट्सएप संदेशों से परिजनों को अंदेशा हुआ कि वह नदी में कूदकर कोई आत्मघाती कदम उठा सकती है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

#हाईटेक सर्विलांस और ग्राउंड सर्च का एक्शन प्लान**
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग और थाना थराली पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आ गई।

* लोकेशन ट्रैकिंग:* प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसओजी (SOG) की मदद से महिला की मोबाइल लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया।
* सघन चेकिंग: दूसरी तरफ पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों, घाटों और पिंडर नदी के किनारों पर सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया।
#पिंडर नदी के किनारे मिली महिला, सूझबूझ से बचाया
लगातार निगरानी के बाद महिला की लोकेशन सिमली क्षेत्र के पड़ूली गांव के नीचे पिंडर नदी के किनारे ट्रेस हुई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो महिला नदी के बिल्कुल पास गहरे मानसिक तनाव में खड़ी थी।

काउंसलिंग से जीता दिल: पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए बेहद धैर्य और संवेदनशीलता के साथ महिला से बात की। उसे ढांढस बंधाया, उसका मनोबल बढ़ाया और सुरक्षित स्थान पर खींच लाए।

# परिजनों को सौंपी गई महिला**
सकुशल रेस्क्यू करने के बाद महिला को कोतवाली कर्णप्रयाग लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा उसकी उचित काउंसलिंग की गई। मानसिक तनाव को दूर करने के बाद महिला को थाना थराली पुलिस और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
चमोली पुलिस की इस तत्परता और “मित्र पुलिस” वाले जज्बे की स्थानीय जनता जमकर तारीफ कर रही है।
*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *