Uttrakhand News:​शीशम के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, जोरदार ब्लास्ट से उड़े परखच्चे; बाल-बाल बचा परिवार

Uttrakhand में यहाँ :- आकाशीय बिजली गिरी पेड़ पर खड़े पेड़ के उड़े परखच्चे, बाल बाल बचा  परिवार 

उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बरसात का मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया था मौसम विभाग द्वारा की गई है यह भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक सच साबित हुई है जिसके चलते उत्तराखंड सहित देश के अनेक राज्यों में आई तेज आंधी और भारी बरसात  ने भीषण गर्मी से राहत तो दे दी लेकिन वहीं दूसरी तरफ ऐसा कहर बरपाया है कि भारी विशालकाय पेड़ उखड़ कर गिरी अवस्था में रोडो के किनारे दिखाई दिए तो वही  जगह जगह जलभराव की समस्याएं भी सामने आई है तो वही बिजली गुल होने की दिक्कत भी बनी हुई है इन सभी दिक्कतों के कारण जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है इसी बीच जनपद उधम सिंह नगर जसपुर से  जहां बीती कल शाम आई तेज आंधी और बरसात के साथ आकाशीय बिजली खड़े पेड़ पर गिर गई और पेड़ के परखच्चे उड़ा दिए जिसमें परिवार की जान बाल बाल बच गई 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

वीओ:- दरअसल आपको बताते चलें यह पूरी घटना जनपद की जसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ने वाले गांव मेघावाला की है जब कल बीती शाम के करीब आई तेज आंधी और भारी बरसात के साथ आकाशीय बिजली गांव निवासी विरमल सिंह के घर में खड़े शीशम के पेड़ पर गिर गई और देखते ही देखते पेड़ का ब्लास्ट हो गया जिसके परखच्चे उड़ गए यह हादसा इतना घातक था कि ब्लास्ट में उड़े पेड़ के परखच्चे मकान की छत से लेकर तीन सेट और पोली हाउस के ऊपर भी जाग गिरे और खेत में भी जगह-जगह जाग गिरे गनीमत यह रही की इस हादसे में परिवार बाल बाल बच गया और कोई बड़ी अनहोनी होने से टल गई 

वही इस संबंध में परिवार जनों ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि जब अचानक मौसम खराब हुआ तो वह सब घर पर ही थे उस समय जोर से ब्लास्ट होने की आवाज आई देखा कि शीशम की लकड़ी पर गिरी बिजली ने पेड़ को फाड़ दिया है और उसकी लकड़िया जहाँ तहां पड़ी है इस दौरान उनका पुत्र गौशाला में गांव को चारा डालने के लिए गया था जिसका एक टुकड़ा उनकी तीन सेट पर भी आकर गिरा और तीन सेट टूट गई उसने वहां से भाग कर बमुश्किल से अपनी जान बचाई है।